फीचर्डराष्ट्रीय

‘राम तेरी गंगा मैली’ के संगीतकार रवींद्र जैन का निधन

ravindra-jainमुंबई (9 अक्टूबर) :मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन का मुंबई के लीलावती अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। 71 वर्षीय जैन किडनी में समस्या होने की वजह से यूरिनरी इंफेक्शन से पीड़ित थे। उन्हें बुधवार को एक चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस द्वारा नागपुर के वॉकहार्ट अस्पताल से मुंबई लाया गया था। जैन काफी समय से बीमार थे और लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में नागपुर गये थे, जिसकी योजना उन्होंने काफी पहले बनाई थी।

इससे पहले जैन के रिश्तेदारों ने उनके आईसीयू में भर्ती होने की बात कही थी। वे वेंटीलेटर और डायलिसिस पर थे।

70 के दशक में गीत गाता चल, अंखियों के झरोखे से, दुल्हन वही जो पिया मन भाए जैसी फिल्मों में हिट संगीत देकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने जसपाल सिंह, हेमलता आदि कई गायकों को लॉन्च किया। वे संगीत देने के साथ गीत लिखते और गाते भी थे।

संगीतकार के तौर पर रवींद्र जैन की बॉलिवुड में सबसे बड़ी हिट फिल्म के तौर पर ‘राम तेरी गंगा मैली’ का नाम लिया जाता है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button