अद्धयात्मटॉप न्यूज़

राशिफल: आज क्या कहते हैं आपके सितारे?

 गुरुवार (5 मई 2016) के राशिफल में जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

 मेषमाता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है सतर्क रहें। बेरोजगारी दूर होगी।

वृषभ

कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा।

मिथुन

यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा।

कर्क

कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा।

सिंह

आप सोचते तो बहुत हैं पर कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है। दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगाएं।

कन्या

अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें।

तुला

अपनी व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दूसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृश्चिक

व्यावसायिक धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी।

धनु

कारोबार में विरोधी शांत रहेंगे। आपकी मेहनत और त्याग से सफलता कदम चूमेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं।

मकर

अपने कारोबार के विस्तार में लगे रहेंगे। किसी भी बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। विवाद से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभ

व्यवसाय में मेहनत का फल कम मिलेगा। वाद विवाद से बचें। अस्वस्थता रहेगी। दूसरों पर विश्वास बहुत जल्द कर लेते हैं, सतर्क रहें।

मीन

आपकी घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कारोबार में मेहनत का फल भरपूर मिलेगा। प्रयोजन यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button