अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल: रविवार का सूर्योदय किसके लिए लाएगा सफलता का समाचार

रविवार के राशिफल में जानिए, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष

आपके व्यवहार से अधीनस्थ नाखुश होंगे। वाहन सुख मिलेगा। व्यवसाय में साझेदारी से सावधान रहें। योजनाओं को स्थगित करना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी।

वृष 

सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। ऋण के लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा।

मिथुन 

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख और सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश से लाभ मिलना संभव है। सुख-साधन बढ़ेगा।

कर्क

आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता और  उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

कन्या 

आज के दिन कई अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ और धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में अस्थिरता आएगी।

तुला 

आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता  से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीति में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

वृश्चिक 

आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य और निराशा के भाव होंगे। आपके कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।

धनु 

कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

मकर 

आपके लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा और द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। संतान की चिंता आपको व्याकुल कर सकती है।

कुंभ

आलस्य त्यागने से धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।

मीन

आपकी जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा और धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा और शारीरिक कष्ट संभव है। आलस्य हावी रहेगा।

Related Articles

Back to top button