अद्धयात्म

राशिफल

astrologyमेष- आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मेहनत का उचित लाभ मिलेगा। सामूहिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन अच्छा है।

वृष- कोशिश कर के अटके काम पूरे करवा लेंगे। अकारण क्रोध से बचें। घर में सुख सुविधा का सामान आएगा। दिन ठीक है। स्वास्थ का ध्यान रखें।

मिथुन- स्वादिष्ट भोजन का योग है। धार्मिक यात्रा होगी। खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दिन अच्छा है।

कर्क- विवाद के योग बने हुए हैं। बाहरी दखल से काम बिगड़ सकता है। कोई भ्रामक जानकारी मिलेगी, इससे सावधान रहें। सोच विचार कर निर्णय करें।

सिंह- कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। आपके विरोधी परास्त होंगे। साझेदारी व्यवसायी सावधान रहें। सोच-समझकर निवेश करें।

कन्या- आज के दिन मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज के काम कल पर न डालें। दिन ठीक है।

तुला- मानसिक दुविधा बनी रहेगी। निर्णय लेने में सावधानी रखें। मित्रों के सहयोग से जरूरी काम बना लेंगे। अदालती मामले पक्ष में हल होंगे।

वृश्चिक- किसी के सहयोग से काम पूरा होगा। वाहन क्रय करने की रूपरेखा बनेगी। कार्य वेबसाइट ठीक रहेगा।

धनु- मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। स्वयं के पराक्रम पर भरोसा रहेगा। बिगड़ता काम  बना लेंगे। नई योजनाओं पर खर्च हो सकता है। वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

मकर- अनुभवी लोगों का साथ करियर बनाने में सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा का नया उत्साह बनेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। दिन अच्छा है।

कुंभ- बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनचाहा काम नहीं मिलने से निराशा होगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से समस्या हो सकती है। युवाओं को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे।

मीन- जटिल काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आकस्मिक लाभ से उत्साह बना रहेगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। अचानक मदद प्राप्त होगी।

Related Articles

Back to top button