मनोरंजन

रेखा की बताई उस रात की कहानी जब वह शादी के बाद पति के घर आई थीं…

मुंबई: बॉलीववुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री रेखा का आज 10 अक्टूबर को जन्मदिन है, इस साल 2017 में रेखा अपना 64वां जन्मदिन मना रही है। ऐसे में आज रेखा से जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं। दरअसल लेखक यासीर उस्मान द्वारा लिखे गए बायोग्राफी में रेखा के जीवन को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए गए है। रेखी की जीवनी पर पर आधारित बायोग्राफी का नाम ‘रेखा : एन अनटोल्ड स्टोरी’ है।

रेखा की बताई उस रात की कहानी जब वह शादी के बाद पति के घर आई थीं...इस किताब में दावा किया गया है कि जब वह 15 साल की थीं तब फिल्म ‘अनजाना सफर’ के एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के दौरान एक एक्टर ने उन्हें 5 मिनट तक स्मूच किया था। खबरों के अनुसार गाने की शूटिंग के दौरान जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला, अभिनेता विश्वजीत ने उनके होठों पर 5 मिनट तक स्मूच करते रहे।

इसके अलावा इस किताब में यह भी दावा किया गया है कि रेखा सेक्स पर भी खुली राय रखती हैं। रेखा के हवाले से बताया जाता है कि उनका मानान है कि ‘ शादी के पहले सेक्स नेचुरल है। रेखा के अनुसार लड़कियों को सुहागरात पर ही सेक्स करना चाहिए, ऐसी बात करना बकवास है।

रेखा अपने बॉयफ्रेंड के बारे में भी खुलकर बाते करती थीं लेकिन उनकी पर्सनल जिंदगी काफी दुखों से भरी हुई है। इसके अलावा इस किताब में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है जो रेखा के करीबी भी नहीं जानते होंगे। इस किताब में रेखा की शादी का भी जिक्र किया है। बताया जाता है कि उन्होंने कोलकाता में विनोद मेहरा से शादी की थी।

शादी के बाद दोनों मुंबई लौटे तो नई दुल्हन का स्वागत चप्पल से किया गया, रेखा की सास यानी विनोद मेहरा की मां कमला इस शादी से नाखूश थीं, और जैसे ही रेखा आशीर्वाद लेने के लिए अपनी सास के सामने झुकीं वैसे ही उनकी सास ने उन्हें धक्का दे दिया, यही नहीं उन्होंने रेखा को मारने के लिए चप्पल भी निकाल लिया और उन्हें घर में घुसने से भी मना कर दिया।

अपने साथ हुई इस हरकत को लेकर रेखा रो पड़ी, और वह खुद को बचाने के लिए लिफ्ट की ओर भाग गई। हालांकि इन सभी परेशानियों को झेलते हुए भी रेखा ने फिल्मी दुनिया में खुब मान-सम्मान कमाया, और आज एक ऐसे मुकाम पर जा पहुंची है, जहां हर किसी के लिए पहुंचा संभव नहीं होता।

Related Articles

Back to top button