ज्ञान भंडार

रेप के आरोपी हैं ये बच्चे,

siwan_1477118448पटना. कोर्ट में अभी तक आपने बड़े-बड़े अपराधियों को सरेंडर करते हुए केस सुने होंगे। जब कोर्ट में तीन मासूम सरेंडर के लिए पहुंचे तो जज साहब भी चौंक गए और जब वकील ने उनको उनका कसूर बताया तो वह बच्चों की तरह गौर से देखने लगे। दरअसल ये नजारा था बिहार की सीवान कोर्ट का जहां तीन 6 से 9 साल के तीन भाइयों पर अपनी चचेरी बहन से रेप का केस दर्ज हुआ है। पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज…
 
सीवान जिले के गोरेया कोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी तीन मासूम बच्चों पर अपने ही चचेरी बहन के साथ रेप करने का महिला थाना में एक सप्ताह पहले केस दर्ज किया गया था। तीनों बच्चों पर पास्को एक्ट लगा है। पुलिस छापेमारी के डर से परिजनों ने तीनों मासूमों को शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर करा दिया।
 
पुलिस नहीं पहचान पा रही थी आरोपी
केस दर्ज होने के बाद पुलिस छापेमारी करने इन तीन मासूम बच्चों के घर पहुंची। बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे। पुलिस पहचान नहीं सकी और वापस लौट गई। बाद में परिजनों ने तीनों बच्चों को कोर्ट में पहुंचाया। परिजनों को डर था कि पुलिस उनको भी परेशान करेगी।
 
चचेरी बहन से रेप का आरोप
वकील मकसूद आलम ने बताया कि तीनों बच्चों पर पुरानी रंजिश के कारण चचेरी मां ने अपनी बेटी के साथ रेप करने का झूठा मुकदमा महिला थाना में दर्ज कराया था। जिस रेप की घटना के बारे में कोर्ट में सरेंडर किया है। रेप के बारे में उनको ठीक से पता भी नहीं है। आरोप लगाने वाली बेटी का भी उम्र बच्चों की ही उम्र के आसपास हैं। विवाद के कारण ही फंसाने के नियत से यह केस दर्ज किया गया था। दोनों परिवार एक ही आंगन में रहता है और दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद हो चुका है।
 
कोर्ट ने बच्चों को दिया जमानत
कोर्ट ने मासूमों को देखकर और तथ्यों के आधार पर तीनों को जमानत दे दी। तीनों बच्चे अपने परिजनों के साथ घर चले गए। सूत्रों की मानें तो कोर्ट ने इस तरीके की पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए महिला थाना को नोटिस जारी किया है।
 
पुलिस ने कहा- एफआईआर में बच्चा का जिक्र नहीं
महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने कहा कि पीड़ित लड़की मां के साथ थाने आई थी। उसने सारी बात बताई थी। लड़की ने बताया था कि मेरे साथ क्या-क्या हुआ है। उसकी के बयान पर एफआईआर दर्ज हुआ था। मेडिकल रिपोर्ट के बारे में कहा कि अभी ध्यान पर नहीं है। थाना क्षेत्र में निकले हैं। देखने के बाद ही बता सकती हूं। इसलिए अभी बताना मुश्किल है। आरोपी के बारे में पूछने पर कहा कि एफआईआर में किसी बच्चे का जिक्र नहीं है। ना ही पुलिस ने किसी बच्चे को गिरफ्तारी किया है। कोर्ट में कौन सरेंडर किया मुझे नहीं पता है।

Related Articles

Back to top button