अजब-गजबज्ञान भंडारमनोरंजन

गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में छाया देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जादू

74वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड की घोषणा से पहले प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर दिखीं। बेहद ही खूबसूरत गोल्डन गाउन में प्रियंका हॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही थीं।

l_pc-1483943358

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इन दोनों अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में धूम मचाई हुई हैं। पिछले दिनों अपने जन्मदिन पर दीपिका छायी रहीं तो अब बारी प्रियंका चोपड़ा की थीं और उन्हें यह मौक़ा मिला रविवार को 74वें गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में।अवार्ड शो में अपनी उपस्थिति और ग्लैमर से प्रियंका सुर्ख़ियों में हैं। 74वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड की घोषणा से पहले प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर दिखीं।बेहद ही खूबसूरत गोल्डन गाउन में प्रियंका हॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही थीं। प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का गोल्डन कलर गाउन पहन रखा था। वी नेक और फुल स्लीव्स गाउन में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही थीं। साथ ही गाउन के साथ लोरेन श्वार्ट्ज नेकलेस उनके लुक को और बेहतर बना रहा था। प्रियंका चोपड़ा ने हॉ़लीवुड के ए लिस्ट एक्टर्स में अपनी जगह बना ली है। हाल ही में वो हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो ‘क्वांटिको’ में नजर आईं। कपिल के शो पर प्रियंका ने कहा भी कि वो अपने आप को काफी खुशकिस्मत मानती हैं! बहरहाल, गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में उनका यह लुक वाइरल हो रहा है। 

Related Articles

Back to top button