स्पोर्ट्स
रोनाल्डो ने किया 500वां गोल, अब टूटेगा इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/10/ro4-1437423967.jpg)
मालमो (स्वीडन)। रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले दुनिया के दिग्गज स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर का 500वां गोल किया।
इसके साथ रोनाल्डो ने रियल के लिए सबसे अधिक गोल करने के राउल गोंजालेज के रिकार्ड की बराबरी कर ली है।
राउल ने रियल के लिए कुल 323 गोल किए थे।
आपको बता दें कि वर्ष 1994 से 2०1० के बीच रीयल मैड्रिड की तरफ से कुल 741 मुकाबलों में 323 गोल स्कोर करने वाले स्पेन के पूर्व स्ट्राइकर गोंजालेज अब मैड्रिड का साथ छोड़कर जा चुके हैं।
रोनाल्डो ने चैम्पियंस लीग के ग्रुप-ए मुकाबले में मालमो एफएफ के खिलाफ जीत में दो गोल किए। उनकी बदौलत रियल ने चैम्पियंस लीग में अपनी दूसरी जीत हासिल की।
इससे पहले रियल ने शाखतार डोनेट्स को 4-0 से हराया था जिसमें रोनाल्डो की हैट्रिक शामिल है।