टॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डराज्यराष्ट्रीय

लोकसभा के पूर्व स्पीकर पी ए संगमा का निधन

download-3दस्तक टाइम्स एजेंसी/नई दिल्ली: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और सांसद पीए संगमा का निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ और वह 68 वर्ष के थे। वह देश के नामचीन राजनेताओं में शुमार होते थे।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनटीपी ) के नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा के निधन के चलते लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन को इसकी जानकारी स्पीकर सुमित्रा महाजन ने दी और उन्होंने कहा कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी ए संगमा का निधन हो गया है। संगमा के सम्मान में लोकसभा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है और अब मंगलवार को सदन में बैठक होगी। लोकसभा में शुक्रवार को संगमा को श्रद्धांजलि दी गई। 

संगमा वर्ष 1996 से 1998 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे। साथ ही मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे। वे आठ बार लोकसभा के सदस्य रहे और 1988 से 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे। संगमा का जन्म मेघालय के वेस्ट गारो में एक सितंबर 1947 को हुआ था। वर्ष 1977 में वे पहली बार तुरा लोकसभा क्षेत्र से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता थे लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और अपनी एक अलग पार्टी बनायी। उन्होंने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे को उठाया था और उनके प्रधानमंत्री बनने का विरोध किया था। उन्होंने सोनिया गांधी के विदेशी मूल का भी मुद्दा

Related Articles

Back to top button