अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

लीबिया में नौका डूबने से 200 लोग मरे..!

libya boatत्रिपोली : लीबिया के समुद्री तट पर शरणार्थियों से भरी एक नौका के डूबने से 200 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि नौका में 400 लोग सवार थे। नौका के पलट जाने से कई लोग फंसे हुए है। उन्होंने कहा कि कल देर शाम तक लीबिया के तट रक्षक बलों ने 201 लोगों को बचाया है, जिनमें से 147 को अवैध रूप से सरबथा में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एक अन्य स्थानीय अधिकारी और जुवारा के एक पत्रकार ने नौका के डूबने की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। नौका में सवार प्रवासी उप सहारा अफ्रीका, पाकिस्तान, सीरिया, मोरक्को और बंगलादेश के हैं। लीबियाई तट रक्षक बल नौका को खोजने के लिए अभियान चला रहे हैं। इस साल लीबिया के रास्ते यूरोप जाने की कोशिशों में अब तक 2300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कल भी ऑस्ट्रिया में एक लॉरी में 50 प्रवासियों के शव मिले हैं।

Related Articles

Back to top button