अन्तर्राष्ट्रीय

जर्मनी में Gen Z का प्रदर्शन तेज, 30 से ज्यादा शहरों में सड़कों पर उतरे युवा

नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : जर्मनी में युवा पीढ़ी यानी Gen Z ने अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन किया। ‘Gen Z regelt’ (Gen Z टेक्स चार्ज) पहल के तहत आयोजित इन विरोध प्रदर्शनों में 30 से अधिक शहरों के युवाओं ने हिस्सा लिया। आयोजकों को देशभर में 1.60 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। अकेले कोलोन शहर में ही राइन नदी के किनारे हजारों प्रदर्शनकारी जुटे, जहां करीब 15 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया गया।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में शिक्षा के लिए बजट बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और नशा मुक्ति सेवाओं के लिए अधिक फंड, बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के उपाय, मजबूत जलवायु सुरक्षा और सेना में अनिवार्य सैन्य सेवा (Compulsory military service) को दोबारा शुरू किए जाने की संभावना का कड़ा विरोध शामिल है।

पुलिस ने पहले प्रस्तावित मार्च को रद्द कर दिया था, जिसके बाद प्रदर्शन को एक जगह पर स्थायी रैली के रूप में जारी रखने की अनुमति दी गई। हालांकि, बाद में प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ गया। कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े और कुछ प्रदर्शनकारियों ने तय रैली क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश की। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button