अपराधमेरठराज्य

मेरठ में पुलिस और एसओजी ने पकड़ी अवैध हथियार फैक्ट्री

तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम दबिश दे रही है।

मेरठ। मेरठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है। थाना लिसाड़ी गेट और एसओजी टीम ने क्षेत्र के ​जनकपुरी और चमड़ा पैठ के पास दो मकानों में छापा मारा। छापेमारी के दौरान अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। मकान के अंदर अवैध हथियार बनाने का कारखाना चल रहा था। अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़े जाने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से आठ पिस्टल, तमंचा और हथियार बनाने के उपकरण के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस कार्रवाई से पहले दो आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम दबिश दे रही है।
लिसाड़ी गेट और लोहिया नगर अवैध हथियारों का गढ
मेरठ में थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र और लोहिया नगर अवैध हथियारों का गढ़ बना हुआ है। अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक इन दोनों थाना क्षेत्रों में अब तक चार हथियार फैक्टरी पकड़ी जा चुकी हैं। इससे पहले जुलाई 2026 में थाना लिसाड़ी गेट पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। उस दौरान छह लोग गिरफ्तार हुए थे। अगस्त 2026 में थाना पुलिस ने हथियार तस्कर तजमुल को गिरफ्तार कर उसकी सूचना पर किराए के मकान में अवैध हथियार फैक्ट्री संचालित पाई गई थी। पुलिस को मौके से 21 अवैध तमंचे बरामद हुए थे। अप्रैल 2026 में थाना लोहिया नगर पुलिस ने गांव अलीपुर में एक घर के तहखाने में अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया था। मौके से 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।

Related Articles

Back to top button