उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

महर्षि वाल्मीकि जयन्ती: रामायण के अखंड पाठ में पहुंचे डीएम मेरठ

महर्षि वाल्मीकि से संबंधित मंदिर/स्थल पर रामायण के अखण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

मेरठ। महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह ने रजबन स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान डीएम ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महर्षि वाल्मीकि से संबंधित मंदिर/स्थल पर रामायण के अखण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डीएम मेरठ भी पहुंचे।
महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर डीएम डॉक्टर वीके सिंह ने जनपदवासियो को शुभकामनाएं दी। सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर आज जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा रजबन स्थित वाल्मीकि मंदिर (महर्षि वाल्मीकि चौक) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
रामायण के अखण्ड पाठ का आयोजन
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के दिए निर्देशों पर महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के मौके पर मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण के अखण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। सभी जनपदवासियो को वाल्मीकि जयंती की शुभकामना देते हुये उन्होने कहा कि आपसी सदभाव के साथ मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम को आयोजित करें जिससे सभी लोगो में सद्भाव और मजबूत हो। उन्होने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श प्रासंगिक है समाज में समानता, शिक्षा, स्वावलंबन और परिश्रम की भावना को बढावा देना ही उनके जीवन की सच्ची साधना है।
आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें
उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के मूल्य और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें। महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति के आदर्श है, जिन्होंने रामायण जैसी अमर कृति के माध्यम से मर्यादा, सत्य, करूणा और धर्मपरायणता का जीवन दर्शन प्रस्तुत किया।
आम जनमानस को इस अभियान से जोडा जा रहा
उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थल/मन्दिर आदि पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत् 8, 12 अथवा 24 घंटें का वाल्मीकि रामायण का पाठ किया जा रहा है। वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यो व राष्ट्रीय मूल्यों से आम जनमानस को इस अभियान से जोडा जा रहा है। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल सहित अन्य संबंधित अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button