अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में हार्ले डेविडसन बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत

मृतकों की पहचान गाजियाबाद निवासी प्रिंस व बड़ौत निवासी अमित तोमर के रूप में हुई।

मेरठ। मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एलआईसी आफिस के पास देर रात हार्ले डेविडसन बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान गाजियाबाद निवासी प्रिंस व बड़ौत निवासी अमित तोमर के रूप में हुई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रिंस व अमित मेरठ में निजी कंपनी में नौकरी करते थे
मेरठ एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रिंस व अमित मेरठ में निजी कंपनी में नौकरी करते थे और साकेत में किराए के मकान में रहते थे। मंगलवार रात जेल चुंगी की तरफ से दोनों हार्ले डेविडसन बाइक से वापस साकेत चौराहे की ओर लौट रहे थे। इस बीच एलआईसी आ​फिस के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई।
हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
पहचान पत्र के आधार पर दोनों युवकों के परिजनों से संपर्क किया
सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर दोनों युवकों के परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन मेरठ रवाना हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। बताया गया कि हार्ले डेविडसन बाइक की गति काफी तेज थी।

Related Articles

Back to top button