अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में लोन दिलाने के नाम पर 1.37 करोड़ की धोखाधड़ी

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया था।

मेरठ। मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में व्यवसायिक ऋण दिलाने के नाम पर 1.37 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की और फर्जी दस्तावेजों तैयार किए गए।
दिनांक 30 मार्च 2026 को युवक रोहित शर्मा अधिकृत अधिकारी एम्बिट फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली द्वारा थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्तगण द्वारा व्यवसायिक लोन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 37 लाख 80 हजार 745 का लोन खुद ले लिया गया। जबकि लोन में जो दस्तावेज लगाए गए हैं वो उसके हैं। इससे संबंधित जमीन को कूटरचित एवं जालसाजीपूर्ण दस्तावेजों के माध्यम से पुनः बेचकर बैंक से प्राप्त धनराशि हड़प ली गयी है। मामले में थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अभियुक्त अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया था।

Related Articles

Back to top button