अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य
युवती की नहाते समय फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा थाना सरधना पर तहरीर दी गयी।
मेरठ। मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र में एक युवती की नहाते समय की फोटो खींचकर उसको वायरल करने की धमकी देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने आकाश निवासी नगला आर्डर थाना सरधना जनपद मेरठ पर आरोप लगाया कि युवती की नहाते समय फोटो खींचकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक आकाश उसको बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में पुलिस के मिलने पर युवती को उसने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी द्वारा युवती पर मिलने का दबाव बनाया गया तथा मना करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गयी। घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा थाना सरधना पर तहरीर दी गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए वांछित अभियुक्त आकाश को गिरफ्तार किया गया।



