मनोरंजन

विदेश में क्रिसमस के लिए चॉकलेट्स खरीद रही हैं क्रिकेटर्स की बीवियां

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सागरिका घाटगे और हेजल कीच अपने अपने क्रिकेटर पतियों के साथ क्रिसमस मनाने विदेश गई हैं। उन्होंने सेलिब्रेट करने के लिए हंगरी का बुडापेस्ट शहर चुनाहै। वहां वो अपने पतियों युवराज सिंह और जहीर खान के साथ खूब इंजॉय कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर सागरिका और हेजल की प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे अपने पति क्रिकेटर जहीर खान के साथ हैं और हेजल कीच अपने हबी युवराज सिंह‍ के साथ दिक रही हैं।

इन चारों के साथ आशीष नेहरा भी अपनी पत्नी के साथ दिख रहे हैं। दरअसल, हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हॉलिडे मनाने के लिए सागरिका और हेजल ने खुद प्लान बनाया था। वहां की प्यारी तस्वीरें भी दोनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट कर रही हैं। जिनमें दोनों अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती कर रही हैं।

बता दें कि एक तस्वीर में दोनों अपने लिए ढेर सारी चॉकलेट्स एंड कैंडी खरीदती दिख रही हैं, वो तस्वीर सबसे अच्छी है। वहीं युवी इस दौरान क्रिकेटर नेहरा के साथ मस्ती कर रहे हैं। मालूम हो कि नेहरा और अजीत आगरकर अपनी पत्नियों को बुडापेस्ट घुमाने ले गए हैं।

सब ग्रुप में डिनर करते भी दिख रहे हैं। एक्ट्रेसेस ने डिनर की भी फोटो पोस्ट की है। मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है कि ये लोग साथ वेकेशन पर गए हों। ये सभी अक्सर साथ में ही वेकेशन पर जाते हैं। जहीर खान के बर्थडे पर भी सभी ग्रुप में मालदीव गए थे।

Related Articles

Back to top button