स्पोर्ट्स

विराट ने अनुष्का के साथ मनाई आरसीबी की जीत की खुशी

Virat-Anushka 19b(1)नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के संबंध फिर सुधरते नजर आ रहे हैं। इनकी नजदीकियां ‍‍फिर बढ़ रही है और उन्होंने पिछले दिनों आईपीएल-9 में आरसीबी की जीत को एक साथ सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक साथ डिनर किया।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने पिछले दिनों गुजरात लॉयंस पर रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद विराट और अनुष्का एक जापानी रेस्टॉरेंट में डिनर करने पहुंचे। इन दोनों ने जापानी शेफ के लिए ‍फोटो भी खिंचवाया। कुछ दिनों पहले इन दोनों को मुंबई में एक-साथ डिनर करते हुए देखा गया था।

फरवरी में इन दोनों के बीच कथित रूप से ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी, लेकिन इसके बाद दोनों फिर साथ में नजर आ रहे हैं। इन दोनों ने इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी भी नहीं की है।

 

Related Articles

Back to top button