स्पोर्ट्स

वीडियो: जब परिणीति चोपड़ा से भिड़ गया शाहरुख का बेटा अबराम

parneetiकोलकाता। बॉलीवुड के ‘किंग’ खान शाहरुख के छोटे बेटे अबराम अब सोशल मीडिया पर खूब फेमस हो रहे हैं। अबराम का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से झगड़ रहे हैं।

ये वीडियो आईपीएल-9 के एक मैच के दौरान का है। जब कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में मैच देखने आई बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अबराम को देखा तो वो उनके पास गईं। तभी अबराम ने हाथ में छोटी से छड़ी ली और परिणीति के साथ खेलने लगा। परिणीति के हाथ में भी एक छड़ी थी।

तभी परिणीति और अबराम की इस ‘फाइट’ का वीडियो बनाया गया है जिसे अबराम के अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को iamabramkhan इंस्टाग्राम अकाउंट और परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

 

Related Articles

Back to top button