अजब-गजबमनोरंजन

शाहरुख से थी अच्छी ‘ट्यूनिंग’, फिर जहीर के दिल में उतर गईं सागरिका घटगे

फिल्म ‘चक दे ‌इंडिया’ की प्रीती सभरवाल यानी सागरिका घटगे तो आपको याद ही होंगी। फिल्म में सागरिका की शाहरुख के साथ अच्छी ट्यूनिंग दिखाई गई थी।  ये वही सागरिका हैं जो फिल्म में एक क्रिकेटर को डेट करती नजर आई थीं। सागरिका ने अब इस रील स्टोरी को रियल में बदल दिया है। जी हां, सागरिका ने सच में इंडियन क्रिकेटर जहीर खान से सगाई कर ली है। जहीर खान के सागरिका के साथ एक तस्वीर शेयर करने के बाद इस बात का खुलासा हुआ।
शाहरुख से थी अच्छी 'ट्यूनिंग', फिर जहीर के दिल में उतर गईं सागरिका घटगे
 
सागरिका बॉलीवुड की एक जानी-मानी हस्ती हैं। हालांकि ‘चक दे’ के अलावा उन्होंने अभी तक कोई हिट फिल्म नहीं दी है लेकिन उनके परिवार का सिनेमा जगत से पुराना नाता है। सागरिका के पिता विजयेंद्र घटगे एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। साथ ही हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 

एक्ट्रेस के साथ हॉकी प्लेयर भी हैं जहीर की मंगेतर सागरिका, राजघराने से हैं रख्‍ाती हैं ताल्‍लुक

सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी थीं। सागरिका का जन्म 1986 में कोल्हापुर में हुआ था। सागरिका का परिवार काफी स्ट्रिक्ट है। सागरिका जब कॉलेज में पढ़ती थीं तभी से उनको ऐड फिल्म में काम करने के ऑफर मिलते थे। लेकिन उनके पिता ने सख्त हिदायत दी थी कि पढ़ाई पूरी होने से पहले कोई भी फिल्म नहीं करनी है। 

सागरिका ने मुंबई के एचआर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके अलावा सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर हैं। इसी वजह से उन्हें फिल्म ‘चक दे इंडिया’ ऑफर की गई थी। सागरिका की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड भी दिया गया था। इसी फिल्म के लिए सागरिका को लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

एक्ट्रेस के साथ हॉकी प्लेयर भी हैं जहीर की मंगेतर सागरिका, राजघराने से हैं रख्‍ाती हैं ताल्‍लुक

31 साल की इस एक्‍ट्रेस ने अपने 10 साल के करियर में करीब 8 हिंदी फिल्में की हैं। इसके अलावा सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म ‘दिलदरिया’ सागरिका की हिट फिल्मों में एक है। फिल्मों के अलावा सागरिका टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 6’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में फाइनलिस्ट भी बनी थीं। 

‘चक दे’ के बाद सागरिका को रिबॉक इंडिया का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। सागरिका फैशन मैगजीन और फैशन शो के लिए फोटोशूट भी करवाती हैं। साल 2013 में आई सागरिका की फिल्म ‘रश’ में एक्टर इमरान हाशमी के साथ उनके जबरदस्त किस सीन थे। सागरिका की हालिया फिल्म ‘इरादा’ है। इस फिल्म में इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, दिव्या दत्ता, और शरद पटेल नजर आएंगे। 

Related Articles

Back to top button