![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/07/shikhar_2.jpg)
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के क्रिकेट करियर के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन क्या आप उनकी पर्सनल लाइफ और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के बारे में जानते हैं? जानें आयशा से कैसे मिले शिखर और कैसे हुआ उनसे प्यार..
आयशा मेलबर्न की रहने वाली ब्रिटिश बंगाली हैं| शिखर और आयशा फेसबुक पर दोस्त बने थे और दोनों के मिलने के पीछे क्रिकेटर हरभजन सिंह का रोल है| दरअसल बताया जाता है कि शिखर ने आयशा को हरभजन सिंह की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में देखा था और उनकी फोटो देखते ही उन पर फिदा हो गए थे| इसके बाद शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी| फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों एक- दूसरे से प्यार करने लगे|शिखर उम्र में आयशा से 10 साल छोटे हैं|साल 2009 में दोनों ने सगाई कर ली| लेकिन शादी के लिए शिखर को थोड़ा समय चाहिए था क्योंकि वो अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देना चाहते थे|इसके बाद साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली|
आयशा की यह दूसरी शादी थी| इससे पहले आयशा ने ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से शादी की थी| लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया|आयशा और उनके पहले पति की दो बेटियां हैं जिनका नाम रेया और आलिया है| जो 16 और 12 साल की हैं|शिखर और आयशा का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है| शिखर अपनी बेटियों से भी उतना ही प्यार करते हैं जितना कि अपने बेटे से| आयशा से शादी के बाद शिखर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरी किस्मत में थीं मेरी दो बेटियां, तो वो एकदम से मेरी जिंदगी में आ गईं मैं खुद को किस्मतवाला समझता हूं|’
बता दें कि आयशा आधी बंगाली और आधी ब्रिटिश हैं| आयशा की मां ब्रिटिश हैं और उनके पिता बंगाली|आयशा के पिता बंगाली हैं इसलिए आयशा बहुत अच्छी बंगाली बोलती हैं और बहुत अच्छी इंडियन डिशेज भी बनाती हैं|आयशा को टैटू का शौक है और वो उसके चलते चर्चा में भी रह चुकी हैं|