दिल्लीराज्य

शीला दीक्षित बोलीं, टकराव की राजनीति करते हैं केजरीवाल

sheela-dikshit-arvind-kejriwal-52567ea38759b_exlदिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने कहा है कि आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल टकराव की राजनीति करते हैं। उनके केंद्र सरकार, राज्यपाल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ टकराव की नीति से दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान हुआ है।

कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल झूठ की राजनीति और झूठे वादे करते हैं। वह पंजाब दौरे में किसानों को राहत, नशा मुक्ति और रोजगार देने जैसे वादे कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई 181 हेल्पलाइन बंद कर दी। फिर अपने कुछ चहेतों को भर्ती किया।

दिल्ली के रैन बसेरों में नशे की सप्लाई हो रही है। दीक्षित ने कहा कि उनके आने का मकसद पंजाब के लोगों को जागरूक करना है। क्योंकि दिल्ली के लोग केजरीवाल के झूठे वादों में फंस गए हैं, लेकिन पंजाब वासी धोखा खाने से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक साल में दिल्ली में एक ईंट नही लगी। केजरीवाल कांग्रेस के कार्यों का क्रेडिट ले रहे हैं।

एक फ्लाईओवर में सौ करोड़ रुपये बचाने का वह दावा करते हैं, वह भी कांग्रेस ने कराया था। जिन हालातों में केजरीवाल सरकार चला रहे हैं, कांग्रेस ने भी उन्हीं हालातों में पंद्रह साल सरकार चलाई और दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाया। पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल ने केजरीवाल केपंजाब दौरे को फ्लॉप शो बताया।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। यहां किसानों की आत्महत्याएं उन्हें याद हैं, लेकिन हरियाणा में घटी घटनाओं पर वह चुप हैं। इस मौके पर सीएलपी लीडर चरनजीत सिंंह चन्नी भी मौजूद थे।

 
 
 

Related Articles

Back to top button