उत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्य

बलरामपुर में नेपाल की सीमा पर विशेष चौकसी

बलरामपुर : पांच अगस्त को अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से सटी नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियो को सतर्क कर दिया गया है। सीमा क्षेत्र में शस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहाँ कहा कि आगामी पांच अगस्त को अयोध्या मे प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिले से सटी नेपाल की 482 किलोमीटर की सीमा पर शस्त्र सीमा बल (एस एसबी) और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी है। जंगल से सटे इलाको मे भी पेट्रोलिंग कर अवांछनीय गतिविधियो पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने ऐसे ग्यारह प्वाइंट चिन्हित किये गये है जो नेपाल बार्डर से मिलते है। इनमें कच्चे रास्ते और पगडंडिया शामिल है। पुलिस और शस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम इन मार्गो से आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग कर रही है। उन्होने कहा कि नेपाल सीमा से लगे थानो की पुलिस द्वारा भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल सीमा से सटे इलाको मे स्थित चौराहो पर भी पुलिस नजरे गडाए हुए है।

उन्होंने बताया कि जिले की सीमा गोंडा, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर से मिलती है। इन जिलों की सीमाओ पर भी लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गैर जनपदों से जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले व्यक्तियो और वाहनो की गहनता से तलाशी ली जा रही है।जानकारी के अनुसार जिले से सटी नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए शस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 9 वी और 50 वी वाहिनी तैनात है। इसके अलावा सीमा से सटे कई पुलिस के थाने भी है। जो अक्सर सीमा क्षेत्र में मिल कर ज्वाइंट पेट्रोलिंग करती है।

Related Articles

Back to top button