मनोरंजन
श्रीदेवी की याद में बड़ा कदम उठाएगी अब मॉरीशस सरकार…
![श्रीदेवी की याद में बड़ा कदम उठाएगी अब मॉरीशस सरकार...](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/03/2018_2image_11_02_113150140actress-sridevi-ll.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अस्थियों को उनके पति बोनी कपूर ने रामेश्वरम में विसर्जित कर दी है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी भी मौजूद रहे। वहीं दुनिया भर से श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर में श्रीदेवी को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। अब मॉरीशस सरकार ने भी श्रीदेवी को सम्मानित करने का फैसला किया है। ये सम्मान उनके भारतीय सिनेमा में योगदान को लेकर दिया जाएगा।
डीएनए के मुताबिक, ‘मॉरीशस सरकार ने इस महीने 8 से 10 पर्सनालिटीज को सम्मानित करने का फैसला किया है। सरकार चाहती थी 8 मार्च को इंटरनेशनल वूमेंस डे के मौके पर श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ शामिल हों लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।’
बोनी कपूर के एक करीबी के मुताबिक, ‘मॉरीशस सरकार इंटरनेशनल वूमेंस डे के मौके पर श्रीदेवी को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान को लेकर सम्मानित करने वाली थी लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया। जिसके बाद मॉरीशस सरकार ने बोनी कपूर को बताया कि वो श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। वो एक ऐसी एक्ट्रेस रहीं हैं जो महिला सशक्तिकरण, प्रतिष्ठा और आत्मसमान के लिए जानी जाती रहीं हैं। श्रीदेवी ने मॉरीशस के लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है।’
बता दें कि, श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। पहले उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया गया। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि पानी में डूबने की वजह से उनकी मौत हुई।