मनोरंजन

‘द प्रिज़नर ऑफ जेंडा’ पर बनी है सलमान की ‘प्रेम रतन धन पायो’

pram-ratan-dhan-payo-562b549b10c56_lदस्तक टाइम्स/एजेंसी : सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान के बाद सलमान खान की अगली फिल्म प्रेम रतन धन पायो सिनेमाघरों में धूम मचाने को लिए तैयार है।यह अगले महीनें दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। लेकिन, फिल्म से जुड़ी एक खास खबर हाथ लगी है।

जिसको जानकर सलमान के फैंस को शायद विश्वास ना हो पर ये खबर काफी हद तक सही है। दरअसल, फिल्म को ब्रिटिश लेखक एंथनी होप के नॉवेल ‘द प्रिज़नर ऑफ जेंडा’ की हिन्दी रूपांतरण बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि, ये नॉवेल 1894 में सबसे पहले प्रकाशित हुआ था। सिल्वर स्क्रीन पर इसे 1937, 1952 और 1979 में लाया गया। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को भी कुछ ऐसा ही बताया जा रहा है।

बता दें कि, इस नॉवेल की कहानी ये है कि एक प्रिंस को उसके हमशक्ल से बदल दिया जाता है जो उसके सौतेले भाई की गद्दी को हथियाने की साजिश को नाकाम करता है। सूत्रों के मुताबिक, सलमान की फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही बताई जा रही है। इसमें राजकुमार विजय और प्रेम (सलमान) हमशक्ल हैं।

(विजय) अपनी बहन यानी की स्वरा भास्कर और भाई यानी की निरंजन नील नितिन मुकेश से बहुत प्यार करता है। अनुपम खेर का पात्र विजय की जगह प्रेम को ले आता है ताकि उसे साजिश कर रहे निरंजन से बचा सके। प्रेम को मैथिली (सोनम) से प्यार हो जाता है।

विजय की बहन पहले निरंजन का साथ देती है लेकिन बाद में वो योजना बता देती है और प्रेम उसे बचा लेता है। अंत में अनूठा क्लाइमैक्स है। कहानी में थोड़ा- बहुत अंतर हो सकता है लेकिन मूल कहानी ब्रिटिश नॉवेल “द प्रिज़नर.. से ली गई है।

 

Related Articles

Back to top button