मनोरंजन

श्रीदेवी को बेस्ट अभिनेत्री, इरफान को बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार

बैंकॉक : आईफा पुरस्कार के 19वें संस्करण में अभिनेता इरफान खान को फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को ‘मॉम’ में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं अभिनेत्री के पुरस्कारों से नवाजा गया। थाईलैंड के बैंकॉक स्थित सियाम निरामित थिएटर में रविवार को आयोजित आईफा 2018 में ‘तुम्हारी सुल्लू’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता जबकि ‘हिंदी मीडियम’ के लिए साकेत चौधरी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने ‘मॉम’ में उनके उत्कृष्ट परफॉर्मेंस के लिए मिला पुरस्कार ग्रहण किया। वह पुरस्कार लेते समय काफी भावुक नजर आए। भावुक बोनी ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, मैं यह पुरस्कार मॉम की पूरी टीम को समर्पित करता हूं। पुरस्कार समारोह में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना, शशि कपूर और श्रीदेवी को सम्मानित किया गया। विनोद खन्ना का पुरस्कार दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी ने ग्रहण किया। शशि कपूर का पुरस्कार ऋषि कपूर ने लिया।

Related Articles

Back to top button