फीचर्डराष्ट्रीय

संत निरंकारी बाबा का कनाडा में सड़क हादसे में निधन

nirankari_hardevनई दिल्ली। संत निरंकारी बाबा श्री हरदेव सिंह का निधन हो गया है। उनका निधन कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक सड़क हादसे में हुआ है। बाबा के दामाद ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका निधन सड़क हादसे में हुआ है। आज सुबह 5 बजे एक्सीडेंट हुआ जिसमें उनका निधन हो गया।

संत निरंकारी बाबा की 27 देशों में 100 शाखाएं हैं। वह संत निरंकारी मिशन के प्रमुख थे। देश-दुनिया में उनको मानने वालों की संख्या लाखों में है। इस खबर के बाद इनमें शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार भी सदमे में है।

उनका जन्म दिल्ली में 1954 में हुआ था। उन्हें बाबा भोला के नाम से भी जाना जाता था। हाल ही में दिल्ली में उनका एक बड़ा कार्यक्रम होना था। इस घटना के बारे में जानकर उनके भक्तों में गमगीन माहौल बन गया है।

Related Articles

Back to top button