फीचर्डराष्ट्रीय

सड़क हादसे में 21 तीर्थयात्रियों की मौत

accident_Fराजमुंदरी (आंध्र प्रदेश) : एक वाहन के यहां आज तड़के एक पुल से गिर जाने के कारण उसमें सवार छह बच्चों समेत 21 तीर्थयात्रियों के एक समूह की मौत हो गई। ये तीर्थयात्री तिरुपति मंदिर से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में नौ महिलाएं, छह पुरुष और छह बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में एक लड़का जीवित बच गया। घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक सूचना का हवाला देते हुए कहा, लोगों का एक समूह मंदिर में दर्शन करने के बाद तिरुपति से लौट रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल की एक दीवार से टकराने के बाद गोदावरी नदी में गिर गया। सभी मृतक विशाखापत्तनम के निकट अच्युतापुरम इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तड़के हुआ। पुलिस को इस संबंधी सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली। मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button