अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्ड

सुअर के गर्भ में पलेगा ‘इंसान का अंग’

suarएजेंसी/ कैलफोर्निया
अमेरिका में वैज्ञानिक सुअरों के अंदर इंसानी अंग उगाने को लेकर प्रयोग कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इंसान और सुअर के भ्रूण विकसित करने के लिए सुअर के भ्रूण में इंसानी कोशिका डाली है। इंसान और सुअर के साझा भ्रूणों को किमेरा नाम दिया गया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों की टीम के एक सदस्य डेविस ने इस प्रयोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘सुअर के भ्रूण के साथ इंसानी कोशिकाएं डालने से जो जीव पैदा होगा, वह सामान्य सुअर की तरह दिखना चाहिए। उसका बर्ताव भी सामान्य सुअरों की ही तरह होने की उम्मीद है। बस उनके एक अंग में इंसानी कोशिकाएं होंगी।’

इंसान और सुअर के इस किमेरा भ्रूण को 28 दिन तक विकसित होने दिया जाएगा। इसके बाद मादा सुअर का गर्भ खत्म करके कोशिका को हटा लिया जाएगा। इस कोशिका की जांच की जाएगी।

किमेरा भ्रूण बनाने में 2 स्तरों में तैयार होता है। इस प्रयोग में शामिल वैज्ञानिकों की टीम को उम्मीद है कि इंसानी कोशिकाएं सुअर के भ्रूण की आनुवांशिक संरचना से फायदा उठाएंगी और गर्भ में इंसानी अमाशय (पाचन तंत्र) विकसित होगा। अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो इंसान के अंगों को विकसित कर पाना मुमकिन हो सकेगा। इस प्रयोग की सफलता से दुनिया में अंग प्रत्यारोपण के लिए मानव अंगों की कमी दूर होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button