जीवनशैली

सर्दियों में दूध और छुहारे से दूर होगी कमजोरी, पीरियड्स जैसी परेशानियां

छुहारा खजूर को सुखा कर बनाया जाता है। ये एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो हर किसी को पसंद आता है, साथ ही ये सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसकी तासिर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना बहुत ही ज्यादा जरूर होता है। इस ठिठुरन वाली ठंड में अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं।

सर्दियों में दूध और छुहारे से दूर होगी कमजोरी, पीरियड्स जैसी परेशानियांऑफिस से घर लौट रहे हैं या सुबह-सुबह कहीं जा रहे हैं, तो थोड़े से छुहारे खा लें। इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी और ठंड से भी बच जाएंगे। दूध के साथ इसे पीने से तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। जानिए छुहारे को दूध को मिलाकर पीने से कितने फायदे मिलते हैं।

छुहारे में काफी मात्रा में कैलिशियम, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसमें इसमें विटामिन A, C, E, K, B2, B6, नियासिन और थियामिन सहित कई विटामिन पाए जाते हैं। आप चाहें तो पूरे साल छुहारा खा सकते हैं। इससे आपको अच्छी सेहत मिलेगी। क्योंकि इसमें आयरन की भी काफी मात्रा मौजूद होती है जिससे शरीर में ब्लड की कमी नहीं होती है। chhuhara हीमोग्लोबिन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो कि ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है। जिन लोगों को Anemia की शिकायत है उन्हें इसका छुहारा और दूध जरूर पीना चाहिए।

इसके साथ ही ये महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जिन महिलाओं को periods के समय बहुत ज्यादा दर्द होता है उनके लिए रामबाण ईलाज है। छुहारे खाने से Periods खुलकर आता है और कमर दर्द में भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा रंग निखारने का भी काम करता है। इसके लिए आप दूध में छुहारे उबालकर उस दूध को ठंडाकर पिए इससे आपके चेहरे का रंग निखर जाएगा। स्‍तनपान कराने वाली महिलाओं को दूध में छुहारा उबालकर पीना चाहिए। इससे मां और बच्चे दोनों को ही फायदा होगा।

Related Articles

Back to top button