फिल्म ‘बधाई हो’ की अपार सफलता के बाद आयुष्मान खुराना की दूसरी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस लुक को प्रोड्यूसर एकता कपूर ने रिलीज किया है। पोस्टर में आयुष्मान साड़ी पहने नजर आ रहे हैं।

साथ ही आयुष्मान अपने सर पर पल्लू जाले नजर आ रहे हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। विक्की डोनर के बाद अब आयुष्मान लोगों के ड्रीम गर्ल बनते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की होगी।
ड्रीम गर्ल को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म के साथ आयुष्मान और नुसरत भरूचा पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इससे पहले आयुष्मान की फिल्म बधाई हो रिलीज हो चुकी है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।