मनोरंजन

सलमान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने जीते 4 अवॉर्ड

pram-ratan-dhan-payo-566f996fa48e5_lनिर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड 2015 में चार अवॉर्ड जीते हैं।

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सोनम कपूर को अपने रोमांटिक किरदार के लिए बिग स्टार मोस्ट रोमांटिक एंटेरटेनिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

फिल्म को साल की सबसे मनोरंजक रोमांटिक फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा सिंगर अरमान मलिक को फिल्म के लिए बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग म्यूजिक का पुरस्कार मिला।

सिंगर पलक मुच्छल ने भी बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग सिंगर (महिला) का अवॉर्ड  हासिल किया।

शूजित सरकार की फिल्म पीकू ने इस कार्यक्रम में तीन पुरस्कार जीते। फिल्म के कलाकार मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्टर का सम्मान हासिल किया। फिल्म में दीपिका ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है। दीपिका को भी बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्टर का पुरस्कार मिला।

फिल्म पीकू ने बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग ड्रामा फिल्म का खिताब जीता है। अभिनेता वरुण धवन की फिल्म बदलापुर ने भी दो अवॉर्ड हासिल किए हैं। इसमें उन्हें उनके किरदार के लिए बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्टर और बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्शन रोल का अवॉर्ड मिला।

 

Related Articles

Back to top button