ज्ञान भंडार

सुस्त सुनवाई, से नाराज महिला ने जज के सामने उतार दिए कपड़े

court-nude-protest_20_10_2016अहमदाबाद। गुजरात की अहमदाबाद कोर्ट में सुस्त सुनवाई से एक महिला इस कदर परेशान व नाराज हो गई कि विरोध में उसने नग्न होकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। इनकम टैक्स सर्कल के पास सत्र अदालत परिसर में महिला अपने कपड़े उतारने लगी। हालांकि, उसे ऐसा करने से रोक लिया गया। महिला ने अपने पति पर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

सात वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोपी पति के डेढ़ वर्ष बाद भी अदालत में उपस्थित न होने पर पुलिस से नाराज बच्ची की मां ने बुधवार को कोर्ट में निर्वस्त्र होकर अपने गुस्से का इजहार किया। इस घटना से कोर्ट संकुल में उपस्थित सभी शख्स भौंचक्के रह गए।

संगीता नामक महिला अपने भाई जिगर के साथ कोर्ट में आई थी। उसको शिकायत है कि उसे डेढ़ वर्ष से न्याय नहीं मिल रहा है। उसका पति सात वर्षीय बेटी के साथ शारीरिक छेड़खानी कर दिल्ली भाग गया। वह गत डेढ़ वर्ष से न्यायालय में पेशी के दिन आता भी नहीं है। इधर तारीख पर तारीख का सिलसिला जारी है। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया है। फिर भी पुलिस उसे पकड़कर यहां नहीं लाती। इससे नाराज महिला ने कोर्ट संकुल में अपना टी-शर्ट उतार दिया। इस महिला की हरकत के कारण कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। उसके साथ आए युवक ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। हालांकि, पुलिस ने युवक को पकड़ कर वीडियो रिकॉर्डिंग डिलिट करवा दिया।

सत्र न्यायालय के पंजीयक ने संगीता और जिगर से इस मामले पर माफी भी मंगवाया। उल्लेखनीय है कि संगीता और रमेश ने प्रेम विवाह किया था। इससे उन्हें एक पुत्री है। संगीता ने पति पर पुत्री से शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप लगाया। वटवा पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला भी दर्ज किया। डेढ वर्ष से रमेश कोर्ट में नहीं आता है।

Related Articles

Back to top button