व्यापार

सेंसेक्स में दर्ज की गई 314 अंकों की गिरावट

sensex downमुंबई : देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 313.62 अंकों की गिरावट के साथ 27,643.88 पर और निफ्टी 88.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,370.25 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 64.25 अंकों की गिरावट के साथ 27,893.25 पर खुला और 313.62 अंकों या 1.12 फीसदी गिरावट के साथ 27,643.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,903.29 के ऊपरी और 27,614.32 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,438.15 पर खुला और 88.70 अंकों या 1.05 फीसदी गिरावट के साथ 8,370.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,441.95 के ऊपरी और 8,364.15 के निचले स्तर को छुआ।

Related Articles

Back to top button