राष्ट्रीय

सैनिकों को प्राण देने की बजाय दुश्मनों को मारना चाहिए : पर्रिकर

parrikarपणजी : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि सैनिकों से कहा जाना चाहिए कि वे अपने प्राण देने की बजाय दुश्मनों को मारेें। पर्रिकर ने कहा, ‘‘यह कहा गया है कि सैनिक देश के लिए अपने प्राण देने को तैयार रहता है। मैं इसके खिलाफ हूं। क्यों मारे जाएं? मारे नहीं जाइये। दुश्मन को मार गिराइये। एक वर्ष का रिकार्ड देखिये और आप (निर्देश का)परिणाम देखेंगे।’’ पर्रिकर प्रदेश भाजपा द्वारा यहां उनके 60वें जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने इस वर्ष के शुरू में म्यांमार में देश की आेर संचालित उग्रवाद निरोधक अभियान का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर हमने तीन घंटे के भीतर एक बैठक बुलाई। मुझे (गृह मंत्री) राजनाथ सिंह का समर्थन था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘म्यांमार संकट के बाद हमने तीन घंटे के भीतर एक बैठक आहूत की और पूरे अभियान को गुप्त रखा गया। आधिकारिक बयान के अनुसार हमने भारत-म्यांमार सीमा पर अभियान संचालित किया। लेकिन हर किसी को इसके मायने निकाल लेने चाहिए।’’

Related Articles

Back to top button