राजनीति

सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक

harish-rawat-and-sonia-gandhi-invc-newsदेहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है। वहीं प्रदेश सरकार और कांग्रेस में आपसी तकरार को देखते हुए आलाकमान की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। जिसे देखते हुए सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलाया है।

सोनिया गांधी आज लेंगी सीएम रावत और उपाध्याय की ‘क्लास’

पार्टी में चल रहे मतभेद को दूर करने के लिए सोनिया गांधी ने दिल्ली में कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई गई है। वैसे तो प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय दावा कर रहे हैं कि कोआर्डिनेशन कमेटी का संयोजक होने के नाते उन्होंने बैठक बुलाई है।

कांग्रेस आलाकमान ने सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत कोआर्डिनेशन कमेटी से जुड़े तमाम लोगों को इसलिए दिल्ली तलब किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार और संगठन के बीच उपजे विवादों को सुलझाया जा सके।

कोआर्डिनेशन कमेटी के अन्य सदस्यों में कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, मंत्री प्रीतम सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता भी बैठक में शामिल होंगी।

 प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और सह प्रभारी संजय कपूर की मौजूदगी में होने वाली बैठक में सरकार, संगठन के बीच तमाम मुद्दों को लेकर जारी मतभेद का मुद्दा जोरशोर से उठ सकता है।

इतना ही नहीं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में भी एक अहम बैठक होगी, जिसमें सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को आमने सामने बिठाकर तमाम मुद्दों को सुलझाने का प्रयास होगा।

राहुल गांधी के साथ होने वाली संभावित बैठक में सीएम रावत जहां संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा सकते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button