दस्तक टाइम्स एजेंसी/सोलन.सोलन शरह के साथ लगते शामती के समीप जंगलों में दर्जनों चीड़ के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। अभी तक वन विभाग को वन काटुओं की कोई खबर तक नहीं है।
ऐसा प्रतीत होता है कि पेड़ जंगल से काटे गए हैं और उन्हें अभी छिपाया नहीं गया है।
वन विभाग की लापरवाही
-पेड़ों की संख्या इतनी ज्यादा है की इन पेड़ों को काटने के लिए काफी दिन लगे होंगे।
-लेकिन इन पेड़ो की खबर वन विभाग के अधिकरियों और फॉरेस्ट गार्ड को क्यों नहीं लगी।
-यह विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है।
-इस बारे में जिला वन अधिकारी अशोक चौहान ने मामले पर अनभिग्यता जताई।
-उन्होंने कहा की इस मामले की गहन जांच होगी।
-जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।