मनोरंजन

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है खेसारी लाल यादव का ये सुपरहिट छठ गीत, देखें Video

इन दिनों घरों में छठ मैया के गीत गाए जाते हैं। इस त्‍योहार के मौके पर भोजपुरी फिल्मों के बड़े गायक खेसारीलाल यादव ने भी एक गीत गाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई: कार्तिक महीने में मनाए जाने वाले छठ पूजा त्योहार का एक खास महत्व है। इस त्‍योहार में भगवान भास्‍कर की आराधना की जाती है। उत्तर भारतीय राज्यों बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में विशेषकर इस त्योहार को मनाया जाता है। सूर्य को समर्पित छठ पूजा का त्योहार बेहद स्वच्छता, नियम और विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। यह पूजा पुरुष और स्त्री दोनों समान रूप से कर सकते हैं। आस्था और श्रद्धा के इस पर्व में छठ के गीतों का भी विशेष महत्‍व है।

इन दिनों घरों में छठ मैया के गीते गाए जाते हैं। इस त्‍योहार के मौके पर भोजपुरी फिल्मों के बड़े गायक खेसारीलाल यादव ने भी एक गीत गाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देखते ही देखते सुपरहिट हो रहा है। ‘ऐ खेसारी अहिरे हो’ नामक यह गीत छठ के मौके के लिए बेहद मधुर है। आप भी जरूर देखें कि यह गाना कैसे धूम मच रहा है। दिलचस्प बात तो ये है कि इन सभी गानों को दर्शक बहुत पसंद कर रही है।

बता दें, खेसारी लाल सिंगर और एक्‍टर हैं जिन्‍हें पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली। साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। प्रारम्भ से ही खेसारी लाल लोक गायक होने के साथ- साथ अच्छे नृतक भी रहे हैं। खेसारी को भोजपुरी गायकी की हर विधा में महारत हासिल है।

Related Articles

Back to top button