अपराध

स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग बेटी के साथ पिता करता था दुष्कर्म, यूं खुली पोल

पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वारदात का पता चला। पुलिस ने पीड़िता के के बयान पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली। शालीबार बाग इलाके में एक शख्स अपनी नाबालिग बेटी से पिछले चार साल से दुष्कर्म कर रहा था। इसके लिए आरोपी ने इलाके में एक कमरा भी किराए पर ले रखा था। आरोपी पीड़िता को स्कूल छोड़ने के बहाने घर से लेकर वहां जाता और वारदात को अंजाम देता। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद वारदात का पता चला। पुलिस ने पीड़िता के के बयान पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें: दिल्ली: मालवीय नगर में बदमाशों ने बेटी के सामने पिता को मारी गोली 17 वर्षीय छात्रा परिवार के साथ बीसी ब्लॉक शालीमार बाग में रहती है। परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा 8 साल और एक महीने की दो छोटी बहन हैं। पीड़िता का पिता ज्योतिषी है।

बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे पीड़िता ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर दुष्कर्म की शिकायत की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

Related Articles

Back to top button