अपराधराष्ट्रीय

प्रेमी की सगाई में पहुंची लड़की ने किया बवाल, कहा इसने मेरे साथ बनाए हैं शारीरिक संबंध

प्रेमी की सगाई में लड़की ने किया बवाल : देशभर में हर रोज बहुत सारी अजीबो-गरीब घटनाएं होती रहती हैं। आपको बता दें कि इन दोनों दिनों मेरठ के ब्रह्मपुरी कॉलोनी में भी एक अजीब सा मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी के घर जाकर खूब हंगामा किया और खरी खोटी सुनाई, जिसकी वजह से उस लड़के को अपने घरवालों के सामने बहुत शर्मिन्दा होना पड़ा। लड़की ने अंकित नाम के लड़के पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए हैं। आईयेें आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

दरअसल मेरठ के ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रहने वाले अंकित नाम के लड़के की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वहां एक लड़की प्रेमी की सगाई में पहुंची , जिसने दावा किया कि अंकित की शादी मुझ से पहले ही हो चुकी हैं यह सुनकर सगाई समारोह में आए लोगों को काफी झटका लगा। बताया जा रहा है कि ये लड़की नोएडा से आई थी और इसका उस लड़के के साथ कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने वहां पहुंचकर काफी बवाल मचाया और लड़के को धमकी भी दी कि अगर ये सगाई हुई तो बहुत बुरा होगा। लड़के के परिजनों ने लड़की को चुप कराने की कोशिश की लेकिन वह बहुत गुस्से में लग रही थी और उसनेे किसी की एक ना सुनी। हंगामे को ज्यादा बढते देख लड़के वालों को सगाई की रस्म बीच में ही रोकनी पड़ी।

प्रेमी की सगाई में पहुंची लड़की ने किया बवाल
लड़की ने प्रेमी की सगाई की शिकायत पुलिस से भी की हैं और न्याय दिलाने की मांग की है। लड़की अकेले नहीं बल्कि समाजिक कार्यकर्ता और पुलिस के साथ लड़के के घर पहुंची थी। लड़की ने आरोप लगाया कि अंकित मेरे साथ शारीरिक संबंध बना चुका है और अब मुझ से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रहा है। इस आरोप के बाद पुलिस ने सगाई बीच में ही रुकवाकर दोनों से पूछताछ की है। लड़की का कहना है कि उन दोनों की मुलाकात लगभग 9 महीने पहले हुई थी और वह दोनों आपस में एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे, जिसके बाद खुद अंकित ने ही उनको शादी के लिए प्रपोज किया था। युवती ने बताया कि उसने बड़ी ही खुशी के साथ अंकित से शादी करने की हांमी भर ली। अंकित ने जनवरी 2018 को मेरठ के कंकरकड़ा स्थित मंदिर में लड़की से शादी रचाई थी। लड़की ने शादी का प्रुफ भी पुलिस को दिखाया।

युवती का यह भी कहना है कि शादी के बाद अंकित उसे घर ले गया और मना करने के बाद भी उसनेे जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाए। लड़की का ये भी आरोप है की अंकित के माता-पिता दहेज के लालच में उसकी शादी कहीं और करा रहे हैं। आपको बता दें कि हर रोज इस तरह के कई मामले सामने आते रहते हैं जिनमें पुरुष, महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाकर बाद में शादी करने से मना कर देते हैं लेकिन अब कानून में काफी सुधार हुआ है जिसके चलते अगर पीड़ित महिला उस युवक की शिकायत कर दें तो आरोपी को कड़ी सजा हो सकती है। ऐसे में इस तरह के मामलों में महिलाओं को चुपचाप नहीं बैठना चाहिए और आरोपी को उसके किए की सजा दिलवानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button