मनोरंजन

स्वच्छ भारत के लिए 100 फॉलोअर्स को जोड़ेंगे सलमान

swachh-salman-300x225मुंबई। ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को कल एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल गांधी जयंती के मौके पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरूआत की थी। मोदी के इस अभियान से बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी भी जुड़े हैं।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी इस अभियान में भाग ले रहे हैं। लेकिन ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में सलमान की भागीदारी पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। इन सवालों पर ‘दबंग’ सलमान भड़क उठे हैं और उन्होंने इस पर करारा जवाब दिया है। सलमान का कहना है कि वह लोकप्रियता पाने के लिए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से नहीं जुड़े हैं। सलमान ने योजना बनाई है कि वह सोशल मीडिया पर हर महीने अपने 100 फॉलोअर्स को इस अभियान से जोड़ेंगे।

जब सलमान से पूछा गया कि वह खुद इस अभियान में क्या हिस्सेदारी निभाएंगे? तो उन्होंने कहा, ‘मैं साफ-सुथरी फिल्में बनाऊंगा। ये (स्वच्छ भारत) अभियान कोई फोटो सेशन नहीं है। सोशल मीडिया पर मैं हर महीने 100 लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए नॉमिनेट करूंगा। इसके बाद हम इन 100 में से 11 उन लोगों को चुनेंगे, जिन्होंने बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया होगा। इन 11 लोगों को हम गिफ्ट देंगे।’

पीएम मोदी ने ही सलमान खान को इस अभियान से जुड़ने के लिए नॉमिनेट किया था। इसके बाद सलमान ने भी सफाई करने के लिए झाड़ू उठा ली थी।

 

 

Related Articles

Back to top button