जीवनशैली

स्‍वाद में लाजवाब और पेट के लिए भी अच्छे हैं आटे के बिस्‍कुट

नई दिल्‍ली: सभी बच्‍चों को बिस्‍कुट बहुत पसंद होते हैं। मगर बाजार में बनने वाले बिस्‍कुट में इस्‍तेमाल सामान पर भरोसा करना मुश्‍किल होता है। कोई बात नहीं आप बिस्‍कुट घर में बना लीजिए और आटे के बने बिस्‍कुट बच्‍चों के लिए भी अच्‍छे होते हैं । यह काफी हल्के और क्रंची होते हैं और आपकी एक कप चाय के साथ भी काफी अच्‍छे रहेंगे। आप इन स्वादिष्ट बिस्कुट को सिर्फ एक घंटे में ही बना सकते हैं। इनको बनाकर इन्हें एयरटाइट कंटेनर में लम्बे समय तक स्टोर कर सकते हैं। इन्‍हें खाने के बाद देर तक भूख का एहसास भी नहीं होगा।
आइए जानते हैं आटे के बिस्‍कुट की रेसिपी

सामग्री

250 ग्राम आटा
125 ग्राम (पाउडर) चीनी या गुड़
150 ग्राम बटर
1 टी स्पून इलाइची पाउडर

विधि

सबसे पहले चीनी, इलाइची पाउडर और आटा को एक बाउल में मिला लिजिए। अब अपनी उंगलियों से मक्खन को आटे में मिला लें। अब इस मिश्रण में ब्रेड क्रम्बस मिलाकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लिजिए। ध्यान रखें आटा नरम होना चाहिए। अब एक पेपर में आटे को लपेटकर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए। इसके बाद इसे 1/8″ मोटाई में बेल लिजिए। फिर इन्हें काटकर बेकिंग ट्रे में लगा लें। अब 10 मिनट के लिए ठंडा कीजिए। फिर 170 डिग्री पर प्रीहीट ओवन में गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कीजिए।

Related Articles

Back to top button