टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊ

हम ढाई वर्ष में सुशासन, विकास व विश्वास का प्रतीक बने : योगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उनके ढाई साल का कार्यकाल प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास को रफ्तार देने के साथ ही जनता के विश्वास का प्रतीक बनने का रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को ढाई साल पूरे हो चुके हैं और इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सरकार के ढाई वर्ष में विकास योजना को मूर्त रूप देने के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और मुख्यमंत्री की परिश्रमी व ईमानदार कार्यशैली के कारण देश दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक ढांचे में बदलाव की पहल की। सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज अपने सरकारी आवास पर उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में ढाई साल में जो भी किया वह सब टीम वर्क है। हमारे सभी मंत्री अपने विभाग को हर स्तर पर सुधारने में लगे रहे और अब सुधार का अंजाम दिखने लगे है। प्रदेश में 14 वर्ष के वनवास के बाद भाजपा की सरकार ढाई वर्ष पहले बनी थी। हमने प्रदेश को ढाई वर्ष में पहचान के संकट से उबारा। अब विकास और सुशासन के 30 माह पूरे हुए है।

किसान प्रदेश में 15 वर्ष से बेहाल थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली ही बैठक में लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया। किसान व गरीब सदैव हमारी सरकार की प्राथमिकता पर हैं। हमने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में किसान के फसल ऋण को माफ करने का फैसला किया। इसके बाद अनेक प्रदेशों ने हमारे फसल ऋण काफी की नकल की। हमारी सरकार ने किसानों के लिए किए कई कल्याणकारी कार्य किया है। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 57 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि मिली है। यूपी के किसानों को देश सबसे बड़ी संख्या में लाभ मिला। यहां ढाई वर्ष में 73 हजार करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ। किसानों को खेत तालाब योजना का लाभ मिला है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है। इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी में 65 प्रतिशत कमी आई है। प्रदेश में आजादी से अब तक कुल 12 मेडिकल कालेज बने थे। वर्तमान सरकार में 15 नए मेडिकल कालेज बन रहे हैं। सात मेडिकल कॉलेज में प्रवेश शुरू हो गया है। दवा के लिए मेडिकल कारपोरेशन की स्थापना की गई है। हम प्रदेश में एक नई मेडिकल यूनिवर्सिटी व दो एम्स बन रहे हैं। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ी है। माध्यमिक और उच्च शिक्षा की स्थिति बदली है। प्रदेश में नकल बन्द हो गई है और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की पहल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button