राज्यराष्ट्रीय

गुजरात: कच्छ के पास खाड़ी में 11 पाकिस्तानी नौकाएं जब्त, BSF मछुआरों की तलाश में

गुजरात. सुबह कि एक बड़ी खबर के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बीते गुरुवार सुबह गुजरात के कच्छ जिले के पास हरामी नाला खाड़ी इलाके में BSF के मछुआरों की तलाश में पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली 11 नौकाओं को जब्त कर लिया है। इस बाबत जानकारी BSF के अधिकारियों ने दी है। वहीं इन नौकाओं की जब्ती के बाद, BSF कर्मियों ने यह पता लगाने के लिए खाड़ी क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया है कि क्या पड़ोसी देशों से ऐसी कोई और नौकाएं भारतीय जल सीमा में प्रवेश कर चुकी हैं। गौरतलब है कि गुजरात के हरामी नाला में कल पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं और मछुआरों की घुसपैठ का भी पता चला था।

इसके बाद BSF ने तुरंत 300 वर्ग किमी में फैले क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 11 पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया गया है। बीते 10 फरवरी, 2022 BSF के गुजरात फ्रंटियर महानिरीक्षक जीएस मलिक ने बताया कि नियमित निगरानी के दौरान आसमान पर भेजा गया था। UAV के माध्यम से हरामी नाला क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली 9 नौकाओं को देखा गया। इसके बाद BSF की गश्ती नौकाएं मौके पर पहुंचीं और पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया है।

हालाँकि अभी तक कोई भी पाकिस्तानी मछुआरा नहीं पकड़ा गया है। BSF की खबर लगते ही मछुआरे पाकिस्तान की ओर भाग गए हैं। वहीं BSF गुजरात ने कहा कि भारतीय वायुसेना के कुछ कमांडो को तीन अलग-अलग दिशाओं में एयरड्रॉप किया गया है, जहां कुछ पाकिस्तानी छिपे हैं, वहां कमांडो पहुंच अपना कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button