स्पोर्ट्स

आज फाइनल के लिए खेलेंगे कोलकाता और मुंबई

u-17-footballहीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पहले सेमीफाइनल के पहले चरण में एटलेटिको दे कोलकाता के हाथों हार के बाद मुंबई सिटी एफसी की नजरें मुंबई फुटबाल एरेना में मंगलवार को होने वाले दूसरे चरण के मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाने पर लगी हैं। उसके लिए हालांकि यह मुकाबला आसान नहीं होगा क्योंकि इस मैच में मुंबई अपने स्टार खिलाड़ी डिएगो फोर्लान के बिना उतरेगी। कोलाकाता ने पहले मैच में अपने घर में मुंबई को 3-2 से हरा दिया था।

आईएसएल मुंबई फुटबाल एरेना पर आए

मुम्बई के मार्की खिलाड़ी उरुग्वे के स्ट्राइकर फोर्लान को उस मैच में दो पीले कार्ड मिले थे जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया गया और इसी कारण वह पहले सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

फोर्लान के पांच में से चार गोल मुंबई फुटबाल एरेना पर आए हैं और मुंबई वो मैच कभी भी नहीं जीती है, जिसमें फोर्लान को बाहर बैठना पड़ा है। फोर्लान के गोल ही नहीं हैं जिनकी कमी मुंबई को खलेगी। साथ ही उसे फोर्लान के बेहतरीन खेल की कमी भी खलेगी क्योंकि वह गोल करने में भी खिलाड़ियों की मदद करते थे। पहले चरण में हुए दो गोल उनकी ही बदौलत हुए थे।

मुंबई का प्रदर्शन इस लीग में खराब नहीं रहा है। उसकी रक्षापंक्ति ने हमेशा ही शानदार खेल दिखाया है। उसने अपने घर में सिर्फ तीन गोल ही खाए हैं जोकि किसी भी टीम द्वारा अपने घर में सबसे कम हैं। इसके अलावा वह अपने घर में चार क्लीन शीट करने वाली इकलौती टीम है।

Related Articles

Back to top button