जीवनशैली

15 जुलाई को जन्म लेने वाले लोग विनोदी और कलाप्रेमी होते हैं


तारीख 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1+5= 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आप में पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी, लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78, शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी। ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी। लेखन सम्बन्धी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे।

Related Articles

Back to top button