टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

25 लाख मानव दिवस बढ़ा, मनरेगा मजदूरों को मिली राहत

25 लाख मानव दिवस बढ़ा, मनरेगा मजदूरों को मिली राहत

धमतरी: रबी सीजन में धान फसल की रोपाई खत्म होने के बाद अब मजदूरों को मनरेगा में काम मिल रहा है। इस साल मनरेगा में 25 लाख मानव दिवस की बढ़ोतरी होने से मनरेगा मजदूरों को काफी राहत मिली है। अब मजदूरों को अधिकाधिक काम मिलेगा।

मनरेगा योजना के मानव दिवस में सालों बाद कोरोना संकट काल के चलते बढ़ोतरी हुई है। एक साथ 25 लाख मानव दिवस बढ़ाए जाने से लक्ष्य की पूर्ति करना जिला मनरेगा शाखा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि जिले में प्रवासी मजदूरों की वापसी होने के बाद भी गिनती के मनरेगा मजदूरों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिला मनरेगा विभाग को अधिकाधिक कार्य कराने के लिए मनरेगा मजदूर ढूंढने की नौबत आ सकती है।

धमतरी जिले में पौने दो लाख मनरेगा मजदूर पंजीकृत है, जिसमें से सिर्फ सवा लाख मनरेगा मजदूर सक्रिय है, जो काम करते हैं। हर साल धमतरी जिला को 60 लाख मानव दिवस का लक्ष्य मिलता था, जो मुश्किल से पूरा हो पाता था। ऐसे में एक साथ 25 लाख मानव दिवस बढ़ने से अब जिले के 370 ग्राम पंचायतों के मनरेगा मजदूरों को इस साल अधिकाधिक काम मिलने की संभावना है। काम करने वाले मजदूरों को 100 से अधिक दिनों का रोजगार मिल जाएगा। मिले लक्ष्य के अनुसार माने तो इस साल 100 से अधिक दिन काम करने वाले मजदूरों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

57726 मजदूरों को हर रोज काम

जिला मनरेगा शाखा के एपीओ धरम सिंह ने बताया कि धमतरी जिला में हर रोज 57726 मनरेगा मजदूरों को काम मिल रहा है। योजना के तहत 1145 काम चल रहा है, जिसमें डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण और भूमि सुधार कार्य शामिल है। धमतरी में 14169 मजदूर, कुरुद में 9669 मजदूर, मगरलोड में 16756 मजदूर और नगरी वनांचल में सबसे ज्यादा 17132 मजदूर काम कर रहे हैं। वहीं धमतरी में 240 काम, कुरुद में 220 काम, मगरलोड में 206 काम और नगरी में सबसे ज्यादा 479 काम जारी है।

धमतरी जिला में अब तक इस साल 65 लाख मानव दिवस कार्य पूरे हो चुके हैं। फरवरी के अंतिम माह तक 20 लाख मानव दिवस को पूरा करना मनरेगा विभाग के लिए एक चुनौती बना हुआ है। अभी तक 124 करोड़ छह लाख का मजदूरी भुगतान हो चुका है। तीन करोड़ के मजदूरी भुगतान कार्य जारी है। वहीं सात करोड़ 90 लाख का मटेरियल भुगतान लंबित है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें  :  लखनऊ से कवर्धा जा रही मजदूरों से भरी बस पलटी, अब तक निकाले गए 34 शव 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

Related Articles

Back to top button