लखनऊ

20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मनाएगी भाजपा

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म सप्ताह 14 से 20 सितम्बर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश महामंत्री/विधायक पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज मेें स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं वार्डों में फल वितरण किया गया। पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सेवा भाव से कार्य किया है। इसलिए संगठन ने उनके जन्मदिन 17 सितम्बर के सप्ताह 14 से 20 सितम्बर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाये जाने का निर्णय किया है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा पूरे सप्ताह स्वच्छता एवं सेवा के कार्य किए जायेंगे एवं जनजागरण कार्यक्रम चलाये जायेंगे।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, मण्डल अध्यक्ष अनूप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, पार्षद रानी कनौजिया, सुनीता वर्मा, पूर्व पार्षद अनुराग पाण्डेय, टिंकू सोनकर, शालू टण्डन, संकेत मिश्रा, चन्द्रप्रकाश अवस्थी, महेन्द्र राजपूत, रूपेश सिंह, सुरेश मिश्रा, संतोष तेवतिया, मो. जावेद आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button