जीवनशैली

2019 में इन 24 सैमसंग स्मार्टफोन्स को मिलेगा कंपनी का तोहफा!

ऐसी रिपोर्ट्स मिली थीं कि सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स- Galaxy S9 और Galaxy S9+ के लिए एंड्रॉयड 9 Pie का अपडेट देना शुरू कर दिया है. रोलआउट के समय ये साफ नहीं था कि बाकी स्मार्टफोन्स को कब इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट दिया जाएगा. हालांकि अब साउथ कोरियन टेक फर्म ने सैमसंग मेंबर्स ऐप में एंड्रॉयड पाई अपडेट का पूरा रोडमैप पोस्ट किया है.

2019 में इन 24 सैमसंग स्मार्टफोन्स को मिलेगा कंपनी का तोहफा!इस लिस्ट में 24 सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के नाम और अपडेट दिए जाने का महीना भी शामिल है. इसे सैममोबाइल द्वारा सबसे पहले स्पॉट किया गया. मेंबर्स ऐप के इस लिस्ट में Galaxy S9, S8, Note और A सीरीज के स्मार्टफोन्स शामिल हैं. इसमें कुछ टैबलेट्स के नाम भी शामिल हैं जिन्हें एंड्रॉयड पाई का अपडेट दिया जाएगा. यहां देखें लिस्ट:

Galaxy S9 (जनवरी 2019)

Galaxy S9+ (जनवरी 2019)

Galaxy Note 9 (फरवरी 2019)

Galaxy S8 (मार्च 2019)

Galaxy S8+ (मार्च 2019)

Galaxy Note 8 (मार्च 2019)

Galaxy A8 2018 (अप्रैल 2019)

Galaxy A8+ 2018 (अप्रैल 2019)

Galaxy A7 2018 (अप्रैल 2019)

Galaxy A9 2018 (अप्रैल 2019)

Galaxy Tab S4 10.5 (अप्रैल 2019)

Galaxy J4 (मई 2019)

Galaxy J4+ (मई 2019)

Galaxy J6 (मई 2019)

Galaxy J6+ (मई  2019)

Galaxy A8 Star (मई 2019)

Galaxy J7 2017 (जुलाई 2019)

Galaxy J7 Duo (अगस्त 2019)

Galaxy Xcover 4 (सितंबर 2019)

Galaxy J3 2017 (सितंबर 2019)

Galaxy Tab S3 9.7 (सितंबर 2019)

Galaxy Tab A 2017 (अक्टूबर 2019)

Galaxy Tab Active2 (अक्टूबर 2019)

Galaxy Tab A 10.5 (अक्टूबर 2019)

गौर करने वाली बात ये है कि इसमें सैमसंग Galaxy S7 और Galaxy S7 Edge का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है. शायद इसलिए क्योंकि इनमें पहले ही जो मेजर OS अपडेट्स दिए जा चुके हैं.

बहरहाल इस लिस्ट के सामने आने के बावजूद ये साफ नहीं है कि किस एरिया में अपडेट पहले दिया जाएगा. ऐसे में यूजर्स को अपडेट के लिए इंतजार भी करना पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button