अद्धयात्म

23 जुलाई का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

rashifalमेष- अप्रत्याशित लाभ प्राप्ति की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में एक्सपेरिमेंट से बचें। मित्रों का सहयोग करें। प्रतिभा को मंच मिलेगा। दिन हितकारक। स्वास्थ्य देखें।

वृष- जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने की कोशिश करें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। सभी वर्ग के लोग सहयोगी होंगे। दिन उत्तम।

मिथुन- धार्मिक गतिविधियों में आगे रहेंगे। संस्कारों को बढ़ावा देने की सोच रहेगी। मनोरंजक यात्रा संभव है। महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। दिन भाग्यकारक।

कर्क- सहजता से कार्य पूरे करें। नए प्रस्तावों पर जल्दबाजी न दिखाएं। गोपनीयता का ध्यान रखें। मितभाषी बनें। अपनों से बनाकर चलें। दिन सामान्य शुभ।

सिंह- निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा। साथी की इच्छाओं का सम्मान करें। संबंधों में शुचिता रखें। ऐसे रिश्तों को बढ़ावा न दें जो नीति पूर्ण न हों। दिन शुभकर।

कन्या- विपक्षियों की सक्रियता कठिनाई बढ़ा सकती है। कारोबारी सतर्कता से आगे बढ़ें। सेवा क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करते रहेंगे। दिन सामान्य। नए लोगों पर सहज भरोसा करने से बचें।

तुला- हर्ष आनंद बढ़ेगा। मित्रों को समय देंगे। प्रेम भाव का सम्मान करें लेकिन बहकावे में न आएं। तर्कबुद्धि से काम लें। दिन उत्तम फलकारक। संतान अच्छा करेगी।

वृश्चिक- घर एक इकाई होता है, इसमें सभी बराबर महत्व रखते हैं। सभी की भावनाओं और सम्मान का ध्यान रखें। संसाधन बढ़ेंगे। दिन सामान्य फलकारक।

धनु- आलस्य से बचें। कार्याें को समय से पूरा करने की कोशिश करें। जानकारियों के इस्तेमाल में सावधानी रखें। धर्म एवं मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन शुभकारक।

मकर- घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। परिजनों के साथ भ्रमण मनोरंजन की योजना बना सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। दिन उत्तम फलकारक।

कुंभ- अच्छा सोचें। सकारात्मक भाव शरीर में पॉजिटिव एनर्जी भरते हैं। कलाप्रियता बढ़ेगी। निजी जीवन में सामंजस्य से आगे बढ़ें। दिन शुभ फलकारक। पूछपरख बढ़ेगी।

मीन- छोटी चूक भी बड़ी असहजता ला सकती है। जल्दबाजी न दिखाएं। विवाद टालें। खर्च पर ध्यान दें। विपक्ष की सक्रियता बनी रह सकती है। दिन सामान्य।

Related Articles

Back to top button